छपरा, अप्रैल 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा- सीवान रेल खंड पर शुक्रवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। घटना टेकनिवास और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित 53 नंबर रेलवे ढाला के पास की है। यात्री के गिरने की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल छपरा पोस्ट के सब इंस्पेक्टर विशाल और हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। वहां अप रेलवे लाइन के डाउन साइड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। तत्काल डायल 112 की मदद से उसे जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में अचेत अवस्था के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या रेल टिकट भी बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक ज...