उरई, अगस्त 31 -- उरई। संवाददाता करीब चार माह पहले एलटीटी टे्रन(समर स्पेशल )से गायब हुए लाखों के माल के कार्टून मामले में अब जांच ने तेजी पकड़ी है। बनारस से आई आरपीएफ टीम ने उरई में न सिर्फ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, बल्कि पार्सल कक्ष में जाकर उस समय के अभिलेखों को चेक किया। साथ ही मौके पर मिले बाबू से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र किए गए। कार्टून लाखों रुपये के बताए जा रहे हैं।बीती आठ मई को 01073 समर स्पेशल जो मुंबई से चलती हैं, उसमें बनारस के लिए 37 माल के कार्टून बुक किए गए थे। जानकारों की मानें तो 20 कार्टून केवल पहुंचे। 17 कार्टूनों का कोई पता नहीं चला। जब कार्टून नहीं मिले तो हो हल्ला हुआ और आखिर में जांच बैठा दी गई। यह गाड़ी झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर जाती है और उरई स्टेशन पर ठहराव होता है। लिहाजा जांच की कड़ी में बनारस से आई आरपीएफ की दो...