ट्रेन से गांजा बरामदगी का केस जीआरपी में दर्ज
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल कोच से सोमवार सुबह 10 किलो गांजा बरामद होने का मामला रेल थाना तक पहुंच गया। आरपीएफ ने सोमवार रात रेल थाने में ट्रेन से गांजा बरामद होने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया। हालांकि ट्रेन में गांजा किसने और किस स्टेशन से रखा था, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ की टीम एर्नाकुलम एक्सप्रेस में गांजा रखने वाले की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने 2026 में कई बार ट्रेन से गांजा बरामद करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गांजा बरामदगी का केस रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज यह भी पढ़ें- एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल कोच से 10 किलो गांजा बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.