पटना, अगस्त 22 -- एसटीएफ ने जक्कनपुर पुलिस के साथ मिलकर ट्रेन से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19 लाख रुपये मूल्य का 38 किलो गांजा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। तस्कर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से गांजा लाकर पटना में खपाते थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी पूर्णिमा देवी, दीघा निवासी आकाश कुमार, जक्कनपुर के चांदपुर बेला निवासी सौरभ कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही आरोपितों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तारी की सूचना एसटीएफ के मुताबिक, पुलिस को ट्रेन से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। आरोपितों ...