सीतामढ़ी, मार्च 6 -- रीगा। बैरगनिया-सीतामढ़ी रेल खंड पर रीगा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बभनगामा और बखरी गांव के बीच गुरुबार की दोपहर एक 22 वर्षिये युवक का ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। हालांकि मृतक की पहचान नही की जा सकी है। घटनास्थल मौजूद लोगों ने बताया कि युवक मोहनी मंडल की तरफ से रेलवे ट्रेक के रास्ते आ रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है।युबक लाल शर्ट एवं कला जीन्स पहने हुआ था। घटना को लेकर थानाध्यक्ष अभिसेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है मृतक की पहचान नही की जा सकी है फिलहार शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.