गया, मई 21 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के सिमारु पंचायत अंतर्गत नवाबचक गांव निवासी जितेन्द्र कुमार की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक गांव के निवासी अखिलेश प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि जितेन्द्र कुमार काफी सरल स्वभाव का युवक था। वह करीब दस वर्षों से गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा आगे रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तर...