कुशीनगर, मार्च 10 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित खड्डा थाना क्षेत्र के गुरली पुल के समीप ट्रेन से कट कर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा के जंगल टोला निवासी लक्ष्मण 28 वर्ष पुत्र रामप्रीत रविवार को सिसवा बाजार गया था। देर रात्रि तक वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग गुरली पुल की तरफ गये थे। वहां पर रेलवे ट्रैक के किनारे लक्ष्मण का शव देख लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिंद्र गुप्ता को दी। उन्होंने इसकी पुलिस को देते हुए मौके पर पहुंच गये और मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। लक्ष...