ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत
कटिहार, सितम्बर 27 -- आजमनगर। आजमनगर कुमेदपुर रेलखंड पर आजमनगर स्टेशन के निकट शनिवार की रात डेढ़ बजे के करीब दादर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जीआरपी के जवानों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दादर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई की ओर से आ रही थी, रेलवे ट्रैक क्रासिंग के दौरान उक्त व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.