आरा, नवम्बर 16 -- पीरो। आरा-सासाराम रेलखंड के सहेजनी के पास शनिवार को हसन बाजार हॉल्ट पर ट्रेन से कट 70 साल के वृद्ध की मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी निवासी स्व रामजन्म राय के 70 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर राय के रूप में की गयी। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि 70 वर्षीय तारकेश्वर राय सहेजनी गांव से स्टेशन की ओर गये थे। गेट नंबर 32 के पास भभुआ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनके शरीर के चिथड़े उड़ गये। हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने टुकड़े-टुकड़े में बंटे शव का संग्रह कराया और पोस्टमार्टम के लिये आरा सदर अस्पताल भेज दिया। तारकेश्वर राय की तलाश करते हुए परिजन थाना पहुंचे और पुलिस के बताये अनुसार शव को आरा सदर अस्पताल से प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...