लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। लखीमपुर-देवकली रूट पर भंसड़िया क्रासिंग के पास 19 वर्षीय ललित कश्यप की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की है। ललित गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से की चपेट में आ गया था। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। युवक ने आत्महत्या की इस बात की सूचना ट्रेन चालक ने आरपीएफ को दी।सोमवार रात साढ़े आठ बजे के आस पास ट्रेन से युवक के कटने की खबर मिली तो मौके पर टीम पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए ट्रैक खाली कराया गया। साथ ही कोवताली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एसआई उमाशंकर गंगवार, गौरव कुमार संकटा देवी चौकी प्रभारी भी जांच को पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।...