ट्रेन से कटकर स्कूल वाहन चालक की मौत
आजमगढ़, जुलाई 8 -- अहरौला। क्षेत्र के कुशमहरा गांव निवासी स्कूल बस चलाक की अंबेडकर नगर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 48 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह एक निजी विद्यालय की बस चलाते थे। सोमवार की सुबह घर से निकले थे। रास्ते में कुसमहारा रोड पर बाइक खड़ी कर अपनी पुत्री प्रीति सिंह के घर कुर्मी डीहा कटहरी थाना अहिरौली जिला अंबेडकर नगर चले गए। रात 10 बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.