मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे ट्रेन से कटकर सीतापुर के बर्खास्त ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के कोलना गांव निवासी 35 वर्षीय रक्षित सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह सीतापुर जिले में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे वर्तमान समय में निलंबित चल रहे थे। पिता सुनील कुमार ने बताया कि बेटा रक्षित शुक्रवार को चुनार बाजार गया था। उसके बाद रैपुरिया गांव स्थित अपने मौसा के घर गया। वहां से वापस घर आने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह से सूचना मिली कि उनके बेटे की जमुई गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।...