औरैया, दिसम्बर 8 -- औद्योगिक नगर दिबियापुर के भगवतीगंज में सर्राफा कारोबार से जुड़े अधेड़ व्यवसायी की सोमवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह घर से टहलने की बात कहकर निकले सर्राफ कुछ देर बाद डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर गंभीर हालत में पड़े मिले। दोनों पैर कटे होने के कारण उनकी हालत नाजुक थी। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रिंस ज्वैलर्स के स्वामी मनोज पोरवाल पुत्र ओमप्रकाश पोरवाल आमतौर पर सुबह टहलने जाते थे। बताया गया कि वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेल कॉरिडोर पर गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने पटरी के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पड़ा देखा। उनके दोनों पैर नीचे से कटे थे और हाथ...