बागपत, जनवरी 28 -- बागपत क्षेत्र के अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास बुधवार सुबह सूरजपुर महनवा गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। धड़ शव से अलग होकर 20 मीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस में मृतक के शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...