भागलपुर, मार्च 12 -- पीरपैंती-शिवनारायणपुर के बीच स्थित लक्ष्मीपुर भोरंग हॉल्ट के अप लाइन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बर्धमान ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो और भी लोग जुट गए। घटना की सूचना तत्काल रेल अधिकारी एवं पीरपैंती थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना से अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह आदि पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र 80 वर्ष बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...