गाजीपुर, जून 12 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गड़ही गांव के सामने डाउन रेल लाइन पर शुक्रवार की दोपहर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गड़ही गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव के 75 वर्षीय वृद्ध पिता हरिचरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गड़ही गांव के ठीक सामने डाउन रेल लाइन के किलोमीटर संख्या 708/8 के पास ग्रामीणों ने एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव देखा। शव की शिनाख्त पूर्व ग्राम प्रधान के पिता हरिचरन सिंह के रूप में की गई। हादसे की खबर लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रेलवे प्रशासन से मिली आधिकारिक सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस मृतक के घर पहुंची। घटना के संबंध में मृत...