हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के पोल संख्या 265/20 के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार अहले सुबह की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर से घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौत सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ था। मृत युवक सराय थाना क्षेत्र अनवरपुर गांव निवासी नवीन गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 बताया गया कि सोनू कुमार की शादी यही महीने 26 अप्रैल को होने थी। बताया गया कि सोनू अपने घर सरा...