झांसी, मार्च 14 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र मे दर्द-विदारक घटना हुई। शनिवार को मंडी आढ़ती के यहां मुनीम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव झांसी-बीना रेलवे ट्रैक पर अर्द्धनग्न अवस्था में क्षत-विषप्त मिला। जबकि कपड़े कहीं और पडे थे। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरुआसागर व हाल बिजौली निवासी शैलेंद्र यादव (52) भोजला मंडी में एक आढ़ती के पास मुनीम का काम करते थे। शनिवार को काम पर गए थे। कुछ देर बाद लौट आए। देर शाम बिना बताए घर से चले गए। वहां झांसी-बीना रेलवे ट्रेक पर पहुंचे, वहां से आ रही कोई ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी शरीर के चीथड़े उड़ गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। एक तरफ पड़े मृतक के कपड़ों की तलाश ली गई। जिसमें मिल...