संवाददाता, जुलाई 17 -- यूपी के मोहनलालगंज में पुलिस ने मानवता दिखाते हुए एक महिला का अंतिम संस्कार करने में उसके प्रेमी की मदद की। जहां, परिवार ने महिला से मुंह मोड़ लिया और प्रेमी के पास भी रुपये नहीं थे तो यूपी पुलिस मदद के लिए आगे आई। ट्रेन से कटकर मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई, नाराज परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। प्रेमी के पास इतने भी रुपये नहीं थे कि उसका अंतिम संस्कार कर सके। ऐसे में एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा और उनकी टीम सहारा बनी। उन्होंने रुपये देकर प्रेमी से शव का अंतिम संस्कार कराकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार एक महिला का उन्नाव जनपद में विवाह हुआ था। शादी के कई साल बाद वह पति को छोड़कर आयी और मोहनलालगंज की गौरा कालोनी के पास अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। इससे नाराज मायकेवालों ने भी उससे रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.