एटा, अप्रैल 20 -- ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले वृद्ध के शव की शिनाख्त हो गई। वह ट्रेन में बैठकर एटा आ गए थे। प्रधान ने वृद्ध की पहचान की है। मृतक मानसिक रुप से बीमार बताए जा रहे है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर हुई वृद्ध की पहचान थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला दर्शन निवासी भूरी सिंह (65)के रुप में की। प्रधान अमन यादव ने बताया कि ट्रेन में बैठकर आ गए थे। जानवर के हमले में घायल होने के बाद मानसिक संतुलन सही नहीं था। मृतक की शादी भी नहीं हुई थी।दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर वृद्ध ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक पार कर रहे व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत सीसीटीवी कैमरे में ट्रेन की पटरी की तरफ जाते दिखे थे। सोमवार को सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो को देखकर प्रधान अमन यादव ने पहचान की और घरवालों को जाकर बताया...