फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना सिरसागंज के कोरारा ओवर ब्रिज के समीप सोमवार की रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना सिरसागंज के कोरारा खुर्द निवासी 32 वर्षीय योगेंद्र और सीटू पुत्र रेशमसिंह सोमवार की रात कोरारा ओवर ब्रिज के समीप से रेलवे लाइन पार कर कहीं जा रहा था। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष वैभव सिंह का कहना है कि युवक मंदबुद्धि था। वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...