दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। रेल पुलिस ने डीएमसीएच में शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब नौ बजे हावड़ा-जयनगर फास्ट पैसेंजर वहां से खुल चुकी थी। इसी दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पांव फिसलने से युवक ट्रैक पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के कांस्टेबल मो. महताब खान ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 बताया जाता है कि युवक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब पुलिस ने उस पर पाए गए एक नंबर पर कॉल किया तो उधर से कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.