बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज तीन के लिए --- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बक्सर-डुमरांव रेलखंड पर नदांव हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से डुमरांव के व्यापारी शिवरात्रि प्रसाद (66) की मौत हो गई। मृतक आलू प्याज का थोक में व्यापार करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह अपने काम को लेकर घर से बक्सर जाने के लिए निकले थे। लेकिन, शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनके फोन पर कॉल किया। लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। मोबाइल बंद मिलते ही परिवार के लोगों की बेचैनी बढ़ गई। इसी बीच शाम करीब 7 बजे जीआरपी ने परिजन को सूचना दी कि नदांव हॉल्ट के निकट एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसकी पहचान शिवरात्रि प्रसाद उम्र 66 वर्ष के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.