चंदौली, अप्रैल 25 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र की भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हैद्ध ग्रामीणों के अनुसार विक्षिप्त महिला पिछले दो-तीन दिनों से रेलवे क्रॉसिंग के पास भिक्षाटन करके अपना पेट भर रही थी। सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव मिलने पर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि महिला का शव मिला है। अभी शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...