बांका, सितम्बर 22 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदारहिल हंसडीहा रेलखंड पर कमराडोल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय जयकांत मंडल के रूप में हुई है। रविवार को जैसे ही शव बौंसी आवास लाया गया, परिजनों में मातम छा गया। पुत्र रवि मंडल समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे चंद्रशेखर मंडल और रोहित मंडल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मृतक पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करते थे। परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिसके बाद झारखंड पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। पापहरणी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी मनीष अग्रवाल, आलोक झा सहित अन्य लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.