वाराणसी, जून 10 -- कछवांरोड। रखौना गांव ( मिर्जामुराद) स्थित दलित बस्ती के पास मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी खजुरी गणेश पटेल ने शव को कब्जे मे लेकर शिवपुर स्थित मर्चरी हॉउस भेजवाया। इस बाबत चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली की प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति कट गया है, जिसकी मौत हो गई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...