बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात्रि दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ब्रजलाल निवासी सहारनपुर उतर 62 साल हैं। वे दिल्ली से सहारनपुर ट्रेन 54057 से अपने घर जा रहे थे। रात्रि में करीब साढ़े 10 बजे जब ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची तो ब्रजलाल पानी लेने के लिए नीचे उतर गए। इस बीच ट्रेन चलने लगी तो दौड़कर सेवानिवृत्त एसआई ट्रेन में सवार होने लगे, लेकिन आनन फानन में उनका पैर फिसल गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी के एसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकलवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक...