झांसी, अप्रैल 8 -- पूंछ थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई। बुधवार झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार उसका शव बडेरा रेलवे फाटक के पास क्षत-विक्षप्त मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी और फसल खराब होने से परेशान थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बडेरा रेलवे फाटक के पास से बुधवार को ग्रामीण निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। तभी मृतक की पहचान गांव फतेहपुर स्टेट निवासी बलराम अहिरवार (50) के रूप में हुई। परिजनों को खबर की गई। वहां पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं ग्रामीणों ने टे्रन से कटकर जान देने की आशंका जताई है। परिजनों ने बता...