भागलपुर, मार्च 8 -- सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधेड़ व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि अज्ञात को ज्ञात करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि अप ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन प्लेटफॉर्म से जैसे खुली, एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अपना सिर पटरी पर रख दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आशंका है कि आत्महत्या की नीयत से ही ट्रेन से कटकर अधेड़ ने जान दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...