प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरी से नई दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस से गौरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास एक अधेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने से उधर से गुजर रही पंजाब मेल ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। सोमवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस गौरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगल के पास रामापुर से गौरा की तरफ से पैदल ही ट्रैक के समीप जा रहा एक अधेड़ उसकी चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल ट्रेन उधर से गुजर रही थी। तभी लोको पायलट की निगाह रेलवे ट्रैक पर पड़ी तो अधेड़ का शव पड़ा था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पंजाब मेल को रोक कर कंट्रोल रूम सहित स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ...