रायबरेली, अप्रैल 10 -- बछरावां (रायबरेली)। बीती रात लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर कमनी तालाब के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बीती रात रामसुमिरन 45 पुत्र रामहरख उम्र लगभग निवासी सराय छत्रधारी थाना शिवगढ़ की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा उक्त मृतक अधेड़ की शिनाख्त करने के लिए उसकी जामा तलाशी ली गई। जब उसके पास से कुछ नहीं मिला, तो पुलिस के द्वारा उसके मोबाइल पर आए एक फोन काल से उसकी पहचान की गई और घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई है। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व पुलिस हत्या या आत्महत्या की...