चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवाददाता मुंबई-हावडा रेल मार्ग में कटैयाडांडी के पास रविवार को सुबह करीब सात बजे अज्ञात अधेड़ मुसाफिर का कटा हुआ शव ट्रैक के बगल में बरामद हुआ है। रेलवे के पोइंट्समैन की सूचना पर थाना पुलिस मौके में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से ट्रेन का टिकट बरामद हुआ है। जिसमें मानिकपुर जंक्शन से मऊ जनपद के लिए यात्रा का स्थान होना दर्ज है। सूचना पर फील्ड यूनिट टीम ने डॉग स्क्वायड़ के साथ पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...