बदायूं, मई 20 -- ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर महिला के परिजनों की तलाश में लगी हुई है। मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की जवाहरपुरी पुलिस चौकी इलाके का है। यहां नगला शर्की और दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच बदायूं-बरेली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे...