बगहा, मार्च 6 -- बेतिया। गरीब रथ ट्रेन 1 2212 के चपेट में आने से गुरुवार की दोपहर में एक युवक की मौत हो गई ।आरपीएफ थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है । युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब है । मृतक जींस पैंट एवं टी-शर्ट पहने हुए था ।जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया कि बानु छापर के आगे पिलर संख्या 211 / 30 के करीब गरीब रथ डॉउन दो नंबर लाइन से आ रही थी । इसी दौरान यह घटना घटी । सहायक स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। घटना है इसकी सूचना गरीब रथ के चालक के द्वारा स्टेशन अधीक्षक को दी गई थी । इसके बाद घटनास्थल पर आरपीएफ थानाध्यक्ष पहुंच गए ।क्षेत्राधिकार को लेकर घंटों तक शव को नहीं उठाया गया ।बानुछापर ओपी एवं कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र को लेकर उलझी हुई थी जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया की एक नंबर र...