भदोही, फरवरी 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के अलीनगर कोइरान निवासी 36 वर्षीय शमशेर अली की सूरत से घर लौटते समय मौत हो गई। जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए। नगर के अलीनगर निवासी शमसेर अली गुजरात के सूरत में रहकर नौकरी करते थे। बुधवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उधना बनारस एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर घर जाते समय फूलबाग में अचानक गिर पड़े। मौके पर पहुची पीआरबी पुलिस अचेता अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को ले गई। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत की जानकारी पर परिजन के साथ मोहाल के लोग अस्पताल पहुंच। जहां से बिना किसी कार्रवाई के शव अली नगर कोइरान मोहाल स्थित आवास पर ले आया गया जहां बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। युवक की अचानक हुई मौत से हर कोई मर्माहत दिखा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.