आगरा, मई 18 -- रेलवे स्टेशन पर महिला के दो नाबालिग बच्चे गुम होने की सूचना पर जीआरपी में अफरा-तफरी मच गई। महिला यात्री ने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। जीआरपी कर्मियों ने स्टेशन पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तलाशने के बाद दोनों बच्चे मिल गए। तब ताकर महिला की जान में जान आई। सोमवार को गांव कलानी सिढ़पुरा कासगंज निवासी एक महिला ने थाना जीआरपी कोतवाली पर आकर सूचना दी कि उसका पुत्र उम्र 17 वर्ष व पुत्री उम्र पांच वर्ष प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन से ट्रेन से उतरते समय यात्रियों की भीड़ में कहीं गुम हो गये हैं। मेरे द्वारा काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा तलाश किया गया। जीआरपी के उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिं...