गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन पर शौचालय जाने के लिए ट्रेन से उतरी एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 50 हजार रुपये, सोने के जेवरात और मोबाइल था। इस सिलसिले में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, दिल्ली में मामला दर्ज हुआ है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनोजपुर की रहने वाली संतोषी मुंद्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दिल्ली-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से जोधपुर से सराय रोहिल्ला की तरफ सफर कर रही थी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर शौचालय जाने के लिए उतरी थी। जब वापस आई तो उसका पर्स सीट पर नहीं था। पर्स में 50 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, सोनू का ब्रेसलेट था। पूरे परिवार के आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...