इटावा औरैया, मार्च 24 -- थाना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन से उतरते समय एक वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के दुलारपुरवा निवासी शिववीर पुत्र स्व. बेचे लाल कानपुर-इटावा मेमू पैसेंजर ट्रेन से भरथना आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और वह उतरने लगे, तभी ट्रेन अचानक चल पड़ी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जुट गई। शिववीर भरथना कस्बे में रहकर नजर बट्टे बनाकर जीवनयापन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...