बरेली, सितम्बर 7 -- बिशारतगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार यादव घायल हो गये। सूचना पर एंबूलेंस से उपचार को अस्पताल भेजा गया। उनकी नाक पर चोट आई। आरपीएफ ने बताया, रेल कंट्रोल से सूचना मिली बिशारतगंज स्टेशन की दो नंबर रेल लाइन पर ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार यादव का ब्रेकययान से उतरते समय पैर फिसल गया। जिससे उनकी नाक पर चोट आई। स्टेशन मास्टर ने पॉइंट्स मैन सोहराब आलम को भेज कर पंकज कुमार को आफिस बुलाया। एंबुलेंस ने अस्पताल भेज। ब्रेकयान पर टेल लैंप लगाकर बिना ट्रेन मैनेजर के ट्रेन को रवाना कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...