सहरसा, सितम्बर 21 -- पतरघट। पस्तपार के जीरवा वार्ड 16 निवासी 46 वर्षीय अरविंद यादव के सुपौल - पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार अरविंद यादव गांव के ही जयकुमार यादव के साथ 10 सितंबर को ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। बताया गया कि पुणे पहुंचने से पहले दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन के समीप जयकुमार यादव ने अरविंद को ट्रेन में नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना उन्होंने गांव और अरविंद के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी उनकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों ने दौंड कॉर्ड लाइन और पुणे स्टेशन के आसपास काफी खोजबीन की। परिजनों ने दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन के समीप स्थित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...