नई दिल्ली, फरवरी 21 -- ट्रेनों में चोरी के कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ट्रेन में काम करने वाले कर्मी ही यात्रियों का सामान चुराकर बेच रहे हैं। चोर गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हैं। मोबाइल चोर गिरोह भारत से चुराए गए मोबाइल को नेपाल में बेच रहे हैं। दानापुर रेल पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह से जुड़े तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसमें सीमांचल एक्स. के कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर समेत तीन शामिल हैं। रेल पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सुपरवाइजर के पास से चोरी के 18 स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं। फोन बुंदेलखंड में चुराए गए थे और इन्हें जोगबनी ले जाने के बाद नेपाल भेजा जाना था। रेल पुलिस के मुताबिक आरोपित सुपरवाइजर की पहचान सुपौल निवासी सुशील कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह बीते एक वर्ष से मोबाइल चोर गिरोह के संपर्क में था। रेल पुलिस ने कटिहा...