ट्रेन रुकने पर नीचे उतरा युवक दूसरे ट्रेन के चपेट में आकर हुआ जख्मी
हाजीपुर, मई 18 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सोनपुर मंडल के हाजीपुर-बछवारा रेलखंड के देसरी रेलवे स्टेशन पर डाउन जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकने के बाद सहरसा जा रहे एक एक यात्री ट्रेन से पेशाब करने के लिए नीचे उतरा। इस दौरान मेन लाइन से बरौनी की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में वह आ गया। जनहित एक्सप्रेस ट्रेन से धक्का लगाते ही वह दूर जा गिरा,जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी देसरी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। जख्मी युवक सहरसा जिले के सौर बाजार क्षेत्र के पतरघट निवासी झकौस यादव के 24 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार है। यह भी पढ़ें- डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरा मजदूर जिसका दोनों पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.