नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल यूटीएस सेवा (मोबाइल से अनारक्षित टिकट बुकिंग) को अब हॉल्ट स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। भारतीय रेलवे की ओर से अधिकारियों को उन हॉल्ट स्टेशनों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है, जहां इस सुविधा को शुरू करना है। इस सुविधा की मदद से यात्रियों को आसानी से बिना लंबी कतार में लगे अनारक्षित टिकट मिल जाएगा। यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए कतार में न लगना पड़े, इसके लिए रेलवे की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेल वन ऐप शुरू करने से लेकर बड़े रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस मशीनें लगाई गई हैं जिससे यात्री स्वयं भी अनारक्षित टिकट बना सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को मोबाइल यूटीएस सेवा से टिकट बनाने के लिए कमीशन पर रखा गया है। यह लोग रेलवे स्टेशन पर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.