जमशेदपुर, अगस्त 29 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के दर्जनों ट्रेन मैनेजर को तीन वर्ष से बकाया ओवरटाइम भत्ता जल्द मिलेगा। एनएफआईआर के सहायक महासचिव एसआर मिश्रा ने स्थाई वार्ता में मंडल के बकाया भत्ता का मुद्दा उठाया था। इस दौरान एनएफआईआर के महासचिव डॉ. एम रघुवैया और रेलवे बोर्ड चेयरमैन मौजूद थे। इससे रेलवे बोर्ड ने बकाया ओटी भत्ता भुगतान के लिए 24 करोड़ आवंटित किया है। मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि बकाया ओटी भत्ता का फंड दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में आ गया है। इससे रेल मंडल में सितंबर की वेतन के साथ ट्रेन मैनेजर का बकाया ओटी भत्ता मिल जाएगा। मेंस कांग्रेस के अनुसार, ट्रेन मैनेजर का ओटी भत्ता 2022-23 से लंबित है। बीच में बकाया भत्ता की फाइल गायब होने की भी चर्चा थी लेकिन मेंस कांग्रेस द्वारा मुद्दा उठाने पर डीआ...