चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते गुरुवार की देर रात अप की विक्रमशिला एक्सप्रेस से आरपीएफ ने दर्जनभर किन्नरों को पकड़ा। किन्नरों का आरोप है कि ट्रेन में सवार यात्रियों से दुर्व्यवहार कर रहे थे। यात्रियों से इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने भी किन्नरों को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया यात्रियों से अवैध वसूली के दौरान किन्नर हंगामा कर रहे थे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर किन्नरों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...