सहरसा, मई 9 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा-यशवंतपुर अप डाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में अब स्लीपर और जनरल(अनारक्षित) कोच बढ़ जाएंगे। एसी कोच की संख्या घट जाएगी। थर्ड एसी इकोनॉमी की जगह थर्ड एसी कोच की सुविधा मिलेगी। फेरा बढ़ाए जाने के बाद ट्रेन की कोच संरचना में बदलाव किया गया है। राहत की बात यह कि पहले के मुकाबले दो अधिक कोच के साथ अब ट्रेन चलेगी। पहले इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 स्लीपर, 2 जनरल, 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच की सुविधा थी। अब 4 थर्ड एसी, 14 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी सहित 24 कोच के साथ ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय : किऊल होकर बेंगलुरु जाने वालों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेगी सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन ट्रेन में पहले 14 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा दी गई थी, अब उतनी संख्या में स्लीपर कोच लगे रहेंगे। अब ट्र...