प्रयागराज, फरवरी 16 -- संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान सीआईएसएफ जवान का सामान चोरी हो गया। प्रयागराज जीआरपी रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक अरवल, बिहार निवासी अशोक शर्मा सीआईएसएफ में कार्यरत है। वर्तमान में उसकी दिल्ली में तैनाती है। वह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। आरोप है कि ट्रेन में किसी ने उसे नशीला बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका सामान गायब कर दिया। जब उसे होश आया तो मोबाइल व एटीएम कार्ड गायब था। कानपुर ट्रेन पहुंची तो उसने सूचना दी। घटना स्थल के आधार पर केस प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...