पटना, फरवरी 28 -- बदमाशों ने ट्रेन में सफर कर रही कटिहार निवासी महिला डॉक्टर का नकदी से भरा पर्स उड़ा लिया। पीड़िता कटिहार से पटना आई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने पटना साहिब और पटना जंक्शन के बीच घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पति राजेश कुमार सिन्हा की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से कटिहार के दुर्गा स्थान निवासी डॉक्टर शिप्रा सिंह कटिहार से 26 फरवरी को पटना आने के लिए कैपिटल एक्सप्रेस में सवार हुई थी। कोच संख्या ए-1 में यात्रा के दौरान उनकी आंख लग गई। पटना जंक्शन पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि किसी ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में 75 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने पटना साहिब से पटना जंक्शन के बीच पर्स उड़ाया। प्राथमिकी कर रेल पुलिस मामले ...