प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक रेलकर्मी और उनकी पत्नी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। एफआईआर के मुताबिक पुणे मंडल में कार्यरत लोको पायलट (गुड्स) रवि रौशन प्रताप अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ ट्रेन संख्या 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डीडीयू-प्रयागराज छिवकी रेलखंड के बीच अज्ञात चोरों ने उनका सामान पार कर दिया। पर्स में मोबाइल, चश्मा, चार्जर, एक हजार रुपये आदि सामान था। घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण मामला पुणे से प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल-पुणे एक्सप्रेस में लोको पायलट दंपती का सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...