मधुबनी, मार्च 14 -- मधुबनी। पंजाब नेशनल बैंक बाबूबरही शाखा के सहायक मैनेजर ओम प्रकाश राय को राजनगर में गोली मारकर बाइक लूटने की घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बैंक कर्मी से लूटी गई बाइक भी अपराधियों के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बैंक के सहायक मैनेजर के पैर में गोली मारकर बाइक लूटने की घटना का 48 घंटे में सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में लूटपाट व चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मनीष कुमार सहनी तथा उसके साथी सोनू सहनी, संतोष कुमार यादव एवं मिथिलेश कुमार ने घटना को अंजाम दिया था। सदर डीएसपी टू मनोज राम के नेतृत्व में राजनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनु...